शिमला पहुंचीं सोनिया गांधी, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

शिमला: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार दोपहर बाद शिमला पहुंचीं। नई दिल्ली से हवाई यात्रा कर सोनिया गांधी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने सोनिया गांधी का स्वागत किया। उसके बाद चंडीगढ़ से वे मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ हेलिकॉप्टर में शिमला आईं।  सोनिया गांधी कल्याणी हेलीपैड से सीधे छराबड़ा के लिए रवाना हो गईं। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को अपने घर छराबड़ा पर पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भी शिमला आ सकते हैं। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed