कारणवश जिन्हें पार्टी टिकट नहीं मिल पाया, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं : प्रतिभा सिंह

शिमला: कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि नगर निगम चुनावों में उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व समर्पण की भावना से पूरा करें। उन्होंने कहा है कि नगर निगम शिमला के चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसे किसी भी प्रकार से हल्के से नहीं लिया जाना चाहिए।

आज यहां शिमला नगर निगम चुनावों के लिए सगंठन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस को सरकार बनाने का जनादेश दिया है। लोगों को कांग्रेस से बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनावों में पार्टी की जीत होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि शिमला  व धर्मशाला को स्मार्ट सिटी की योजना भी पूर्व कांग्रेस सरकार के अथक प्रयासों से ही मिली थी और अब इस  योजना को  कांग्रेस ही पूरा करेगी।  

प्रतिभा सिंह ने पार्टी के उन कार्यकर्ताओं से जिन्होंने इस चुनाव में पार्टी टिकट के लिये आवेदन किया था और उन्हें किसी भी कारणवश पार्टी टिकट नहीं मिल पाया,उन्हें किसी भी प्रकार से निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के समकक्ष खड़े पार्टी के उन कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हुए चुनाव मैदान से हट जाए। उन्होंने कहा कि सगंठन में उन्हें आगे आने वाले समय मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनी है इसलिए सगंठन की मजबूती के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में जीत की इस जिम्मेदारी में सभी को एकजुट होकर निभाना है।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश कांग्रेस सरकार की तीन महीने की उपलब्धियों और आगे के जन हितेषी योजनाओं व कार्यक्रमों को आगे रख कर वोट मांगने को कहा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed