राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी प्रदेश के लोगों को क्रिसमस की बधाई

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी प्रदेश के लोगों को क्रिसमस की बधाई

शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेशवासियों विशेषकर ईसाई समुदाय को क्रिसमस की बधाई दी है। आचार्य देवव्रत ने कहा कि क्रिसमस का यह त्यौहार प्रभु यीशु मसीह द्वारा विश्व बंधुत्व के संदेश का स्मरण दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें आपसी सदभवाना से जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि क्रिसमस के पवित्र अवसर पर समाज में एकता और भाईचारे के अलावा प्रेम, आनंद और करूणा की भावना प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने हर व्यक्ति को जीवनभर सहिष्णुता, समानता और प्रेम का संदेश दिया, जिसे हमें अपने दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री जी.एस. बाली, कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा, आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती, राजेश धर्माणी, विनय कुमार, जगजीवन पाल, नंदलाल, रोहित ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, आई.डी. लखनपाल और मनसा राम ने भी क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *