कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रतिभा सिंह ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली:  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को  पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

प्रतिभा सिंह ने उम्मीद जाहिर की है कि खड़गे के नेतृत्व में पूर्व की भांति देश मे कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ेगी।

प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस को दिए उनके कुशल नेतृत्व पर आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस  पार्टी को दिए उनके योगदान की सदैव ऋणी रहेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed