हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

कांग्रेस की सोलन में हो रही परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली होगी ऐतिहासिक : रजनीश किमटा

शिमला: प्रदेश कांग्रेस महासचिव सगंठन रजनीश किमटा ने कहा है कि 14 अक्टूबर को सोलन में हो रही कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा महा रैली ऐतिहासिक होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी इस रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनावों के लिये जोश भरेंगी। इस रैली से कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेगी। इसके पश्चात प्रदेशभर में कांग्रेस अपने अपने क्षेत्रों में चुनाव अभियान में डट जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश भर में करेगी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन: किमटा

प्रदेश कांग्रेस महासचिव सगंठन रजनीश किमटा

किमटा ने कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह रैली  स्थल का दौरा किया व आयोजन के लिये  प्रबन्धों और व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल बिट्टू व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा पहले से ही रैली के सफल आयोजन के लिये प्रबन्धों में जुटे हैं।

रजनीश किमटा ने कहा कि प्रदेश में प्रियंका गांधी की यह पहली चुनावी रैली हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जगहों में भी प्रियंका गांधी की जनसभाएं करवाने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव घोषित होते ही कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार को तेज कर देगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभाएं भी करवाई जाएगी।

रजनीश किमटा ने दावा किया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस रैली में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में लोगों का पूरा रुझान कांग्रेस की ओर है,और प्रदेश के लोग चुनावों का बेस्व्री से विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रहें है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गत चार उप चुनावो में लोगों ने भाजपा को करारी हार देकर उन्हें चुनावो का ट्रेलर दिखा दिया है,अब बाकी की पिक्चर में उन्हें प्रदेश की सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बनाया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed