पुल के निर्माण से 26 गांवों की 9000 से अधिक जनसंख्या होगी लाभान्वित

  • मुख्यमंत्री ने किया सिहोरेबाला में पुल का लोकार्पण

कांगड़ा: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज ब्यास नदी पर कांगड़ा जिले के सिहोरेबाला में 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल का लोकार्पण किया। कांगड़ा व हमीरपुर जिलों को जोड़ने वाले इस पुल के निर्माण से सुजानपुर तथा ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र के 26 गांवों की 9000 से अधिक जनसंख्या लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। मुख्यमंत्री का सुजानपुर टीहरा पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

सिहोरबाला में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के गठन के समय राज्य में केवल 300 किलोमीटर सड़कें थी और आज राष्ट्रीय उम्च मार्गों के अलावा प्रदेश में लगभग 34000 किलोमीटर सड़कें हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने पुल निर्माण के लिए भूमि दान की है उन्हें पर्याप्त मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण की स्वीकृति कांग्रेस सरकार ने दी थी और इसे डबल लैन बनाने पर बल दिया था। वीरभद्र सिंह ने चौकी-सिहोरबाला प्राथमिक पाठशाला को स्तरोन्नत कर माध्यमिक पाठशाला करने की घोषणा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को रज्जु-पुल को गिराने तथा बुल्ली-सुल्ली गांव में स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से पंचायती राज चुनावों में सर्वसम्मति से प्रतिनिधियों को चुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चुने गए प्रतिनिधियों को क्षेत्र के विकास के लिए समर्पण की भावना से कार्य करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिन लोगों ने पुल निर्माण के लिए जमीन दान दी है, को भी सम्मानित किया।

उन्होंने सुजानपुर से देहरा के लिए बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस बस से ज्वालाजी विधानसभा के चंगर क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।

विधायक संजय रतन ने मुख्यमंत्री का उनके विधानसभा क्षेत्र के सिहोरबाला में पधारने पर स्वागत किया तथा कहा कि जिस पुल का आज लोकार्पण किया गया वह लोगों की लम्बे समय से चली आ रही मांग थी। उन्होंने कहा कि धौलासिद्ध परियोजना ने आश्वासन के अनुरूप पुल निर्माण के लिए दी जाने वाली राशि को देने से इंकार किया। संजय रतन ने मुख्यमंत्री का सुजानपुर से देहरा के लिए बस सेवा आरम्भ करने के लिए आभार प्रकट किया तथा कहा कि इस बस सेवा से चंगर क्षेत्र के सभी गांव लाभान्वित होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से लोगों की सुविधा के लिए बुल्ली-सुल्ली गांव के रज्जू पुल को बदलने का आग्रह किया।

मुख्य संसदीय सचिव इन्द्र दत्त लखनपाल तथा कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया, जगजीवन पाल, विधायक यादविन्द्र गोमा, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष प्रेम कौशल, स्वतंत्रता सेनानी बोर्ड के उपाध्यक्ष सुशील रतन, राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेन्द्र राणा, उपायुक्त कांगड़ा रितेश चौहान, उपायुक्त हमीरपुर रोहन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अभिषेक दुल्लर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अजय बोध भी अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *