हिमाचल पुलिस बैंड, हार्मनी ऑफ द पाइन्ज, प्रतिष्ठित दादा साहिब फाल्के अन्तरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2023 में प्रस्तुति देने के लिए चयनित

मुख्यमंत्री ने उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रदेश पुलिस को बधाई दी

शिमला:  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के बैंड, हार्मनी ऑफ द पाइन्ज, को प्रतिष्ठित दादा साहिब फाल्के अन्तरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2023 में प्रस्तुति देने के लिए चयनित होने पर प्रदेश पुलिस और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को बधाई दी है। यह आयोजन 20 फरवरी, 2023 को मुम्बई में होगा। 

मुख्यमंत्री  ने  कहा कि यह राज्य के लिए गौरव का विषय है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड को इस आयोजन के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन पुलिस का मनोबल बढ़ाने में दूरगामी भूमिका निभाएंगे। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed