हिमाचल: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी, मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने डाले वोट

हिमाचल : राष्ट्रपति चुनाव के लिए में हिमाचल प्रदेश में मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है राष्ट्रपति चुनाव के लिए 68 विधायकों और एक कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला में वोट डाला। मत पेटियां शाम में दिल्ली भेजी जाएंगीहिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत भाजपा के विधायकों ने विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान किया। भाजपा और निर्दलीय विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष कांग्रेस के विधायकों ने यशवंत सिन्हा के लिए वोट डाले। कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह भी मतदान करने पहुंचीं। बाकी सांसदों ने दिल्ली में मतदान किया। कांग्रेस विधायक दल एक साथ मतदान करने पहुंचा। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच विधानसभा परिसर में वोटिंग हुई। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला।

बता दें, चुनाव में NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा विपक्ष से साझा उम्मीदवार हैं। नतीजे गुरुवार यानी 21 जुलाई को आएंगे। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed