हिमाचल: प्रदेश के नए मुख्य सचिव आरडी धीमान ने संभाला पदभार

हिमाचल: प्रदेश सरकार के नए मुख्य सचिव आरडी धीमान ने आज अपना पदभार संभाल लिया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने वीरवार देर रात को अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा एवं उद्योग आरडी धीमान को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्य सचिव आरडी धीमान ने कहा कि चुनौतियां तो नौकरी में रहती ही हैं, सरकार ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है। उसका बखूबी निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने लगभग सभी विभागों में काम किया है। इसका अब फायदा मिलेगा।

आरडी धीमान ने बताया कि राज्य में कोरोना के मामले जरूर तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं लेकिन फिलहाल अभी अलार्मिंग स्थिति नहीं है। सरकार इसे लेकर गंभीर है। राज्य सरकार केंद्र के दिशा-निर्देश का पालन करती है। जैसे केंद्र से निर्देश होंगे उनका पालन किया जाएगा।

कार्यभार संभालने के बाद नवनियुक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की और उन पर भरोसा जताने के लिए आभार जताया। यह शिष्टाचार भेंट थी।

आरडी धीमान को आज बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। वहीं पूर्व मुख्य सचिव रामसुभग सिंह उन्हें बधाई देने सचिवालय पहुंचे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed