कांग्रेस मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी : प्रतिभा सिंह

शिमला:  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी नेताओं को एकजुट होकर नगर निगम शिमला के चुनावों में जीत हासिल करने के लिए अभी से कमर कसने को कहा है।उन्होंने कहा कि चुनाव कब होते हैं इसका निर्णय सरकार करेगी,पर कांग्रेस  को अपनी तैयारियां पूरी रखनी है।उन्होंने कहा कि इसी साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं,इसलिए यह चुनाव पार्टी को जीत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए  प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनावों के लिये  जिसे जो भी जिम्मेवारी सौंपी जाती है उसे उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाना होगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी जैसी जटिल समस्याओं को लेकर पार्टी को लोगों के बीच जाना है।

प्रतिभा सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी पार्टी नेताओं का आह्वान किया कि नगर निगम चुनावों में ऐसे प्रत्याशी उतारे जाने चाहिए जो जीत की क्षमता रखते हो और पार्टी के प्रति  समर्पित  हो।उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश पूरे देश जाएगा,इसलिए इसे किसी भी प्रकार से हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि नगर निगम चुनावों के लिये कमेटियों का गठन कर उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसे उन्हें ईमानदारी से पूरा करना होगा।उन्होंने कहा कि यह चुनाव पार्टी चिन्ह पर होते हैं या नहीं,पर कांग्रेस को मजबूती के साथ इन चुनावों में उतरना है।उन्होंने पार्टी नेताओं,पूर्व महापौर, पार्षदों, पूर्व पार्षदों से इन चुनावों के लिये सुझाव देने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी उसे सभी को मानना होगा।

विधायक अनिरुद सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर निगम चुनावों में पार्टी की ओर से प्रत्यशी की जो भी सूची जारी होगी,वह सबके लिये मान्य होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि चुनाव पार्टी चिन्ह पर हो या न हो,कांग्रेस को अपने प्रत्यशियों की अधिकृत सूची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी करनी चाहिए। इसके बाद अगर कोई पार्टी का कार्यकर्ता निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर इस चुनाव में उतरता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिये पार्टी की मजबूती व दिशा का भी मानक होगा।उन्होंने कहा कि पूर्व में गलतियों की सिख लेते हुए हमें उन्हें दोहराना नहीं है।प्रदेश में आगामी कांग्रेस की सरकार बने इसके लिये सभी को एकजुटता के साथ मजबूती से अभी से मैदान में डटना होगा।

बैठक में शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक आदर्श सूद,पूर्व महापौर नरेंद्र कटारिया,जेनी प्रेम,सोहन लाल,मनोज कुमार ,पूर्व उप महापौर शशि शेखर चीनू हरीश जनार्था,कांग्रेस के पार्षद पूर्व पार्षद के अतिरिक्त अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी,विभागों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैठक को नरेश चौहान,एडवोकेट चंद्र मोहन, कुसुम ठाकुर,मोहिंदर चौहान,अमित नंदा, अरुण शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed