मण्डी : कार खड्ड में गिरी, पांच की मौत

मण्डी: जीप खाई में गिरी, चालक समेत चार की मौत

हिमाचल: प्रदेश के मण्डी जिले के खोलानाल के खुहन में एक टेंपो ट्रैक्स जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो चचेरे भाइयों समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में चालक दुर्गा दास(42) पुत्र आही चंद निवासी शगलोट खोलानाल, खेम राज(43) निवासी कूंन, रोशन(36) निवासी कूंन और संजू पुत्र गांधी निवासी कूंन शामिल है। हादसे का शिकार हुए रोशन और संजू चचेरे भाई थे। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार खोलानाल से जीप में सवार होकर सभी चारों लोग कूंन गांव घर के लिए रवाना हुए थे।

जीप खुहन गांव के पास पहुंचे ही अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही सबसे पहले खोलानाल और खुहन गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचित कर खाई से मृतकों के शवों को निकाला। बताया जा रहा है कि चारों मृतक सुबह पंडोह गए थे। बाद में वे कूंन घर पहुंचे और घर से फिर खोलानाल गए। इस दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसपी ने बताया कि पुलिस जांच में कर रही है।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed