हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

प्रदेश का विपक्ष चोर दरवाजे से सत्ता हथियाने का सपना देख रहा है जो कभी पूरा नहीं होगा : कांग्रेस

  • भाजपा के कुछ लोग लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने का कर रहे हैं प्रयास :कांग्रेस

शिमला: राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जी.आर. मुसाफिर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम राव और हिमाचल प्रदेश हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ने कुछ समाचार पत्रों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के उस बयान की, जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली वर्तमान कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का एक समान व संतुलित विकास सुनिश्चित बनाया है, जो धूमल को दिखाई नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार पूरी तरह से स्थिर है और वह अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करेगी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को कांग्रेस पार्टी व प्रदेश के लोगों का संपूर्ण समर्थन प्राप्त है और भाजपा के कुछ लोग लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें वे कभी भी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने वर्तमान कांग्रेस सरकार को पांच वर्षों के लिए चुना है और प्रदेश का विपक्ष चोर दरवाजे से सत्ता हथियाने का दिन में स्वपन देख रहा है जो कभी भी पूरा नहीं होगा।

जी.आर. मुसाफिर, रंगीला राम राव और चंद्रशेखर ने कहा कि धूमल एक बार फिर भ्रामक बयानबाजी करके कि शीघ्र ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करके वह भाजपा के शासनकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए बुरे कार्यों से लोगों का ध्यान बंटाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार के विरूद्ध भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, परंतु प्रदेश के लोग उनके इस बहकावे में आने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षों के दौरान प्रदेश का तीव्र विकास सुनिश्चित हुआ है। प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ है और आज प्रदेश विकास के मामले में देश भर के अन्य राज्यों में अग्रणी बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास का पयार्य है और काम में विश्वास करती हैं और झूठी शेखी नहीं बघारते हैं।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *