कांग्रेस भाजपा सरकार के सभी घोटालों को जल्द करेगी उजागर : राठौर

शिमला: कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कैग रिपोर्ट में प्रदेश सरकार की खामियों स्कूल बर्दी खरीद में 1,73 करोड़ के अनियमित खर्च,ठेकेदारों व फर्मो को करोड़ों रूपये का अनुचित लाभ देने के टिप्पणियों को गंभीर बताते हुए कहा है कि कांग्रेस भाजपा सरकार के सभी घोटालों को जल्द उजागर करेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भाजपा सरकार के घोटालों की लम्बी सूची है जिसे वह जल्द ही जनता की अदालत में पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट के बाद जयराम सरकार की अकुशल शासकीय व्यवस्था की पूरी पोल खुल गई है।

राठौर ने कहा है कि कांग्रेस की चार्जशीट कमेटी प्रदेश में भाजपा सरकार के काले कारनामों  का एक बड़ा चिट्ठा तैयार कर रही है इसे जल्द ही प्रदेश के लोगों के सामने तथ्यों व प्रमाण के साथ रखा जाएगा।

राठौर ने कहा कि प्रदेश में अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट होकर रह गई है। सरकार कर्ज पर कर्ज लेकर अपनी फिजूलखर्ची में जुटी है।लोग बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है। उनके लिये कोई भी राहत नहीं है।

राठौर ने कहा कि प्रदेश में चुनावों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री बड़ी बड़ी घोषणाएं कर लोगों को लुभाने में लगे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा को इससे अब कोई राजनैतिक लाभ होने वाला नहीं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed