मधुमेह से पीड़ित कोविड संक्रमित मरीजों के लिए दिशा-निर्देश जारी

हिमाचल : चिकित्सकों की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी, मरीज हुए परेशान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में चिकित्सकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। शिमला के आईजीएमसी में भी चिकित्सक पेन डाउन हड़ताल पर हैं। जिस कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। करीब 2 घंटे तक डॉक्टर्स हड़ताल पर रहे हैं। जिस कारण मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल डीडीयू (रिपन) मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर अर्जुन ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों ने फ्रंट लाइन पर खड़े होकर अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा की है। कोविड-19 अलाउंस तो दूर, चिकित्सकों की सैलरी भी काटी जा रही है। जो सरासर गलत है। चिकित्सकों के साथ ऐसा व्यवहार बेहद निराशाजनक है और यही कारण है कि मजबूरन अपने हक की लड़ाई के लिए आज डॉक्टर्स को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed