सरकार का प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कोई भी नियंत्रण नहीं : राठौर

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में बढ़ते अवैध नशा कारोबार पर चिंता जताते हुए प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसके सरंक्षण में प्रदेश में यह अवैध कारोबार फलफूल रहा है।उन्होंने मण्डी जिला के  सलापड़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों  पर दुख जताते हुए इसके  लिये भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकलता जा रहा है।

राठौर ने कहा कि सरकार का प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कोई भी नियंत्रण नहीं है। प्रदेश में सबकुछ रामभरोसे चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुई इस घटना से साफ हो गया है कि प्रदेश में अवैध नशे का कारोबार जोरों पर चल रहा है। अवैध कारोबार में जुटे लोगों को कानून का कोई भी ख़ौफ़ नहीं है।उन्होंने कहा कि एक तरफ बढ़ती बेरोजगारी व दूसरी तरफ बढ़ता नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य को चौपट करता जा रहा है,जो बहुत ही दुखदाई है।

राठौर ने अबैध नशे के कारोबार में सलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए सरकार से प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।

 भाजपा सरकार अपने ऐशो आराम के लिए प्रदेश को भारी कर्जो में डुबो रही है : कुलदीप सिंह राठौर

सरकार को अपने खर्चों पर अंकुश लगाते हुए फिजूलखर्ची को बंद करना चाहिए

कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार द्वारा अब फिर एक हजार करोड़ का ऋण लेने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि भाजपा सरकार अपने ऐशो आराम के लिए प्रदेश को भारी कर्जो में डुबो रही है।

राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा है कि वह प्रदेश को बताए कि वह जो हर महीने कर्ज ले रही है उसे वह कहां खर्च कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ता कर्ज प्रदेश के विकास में एक ग्रहण साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने खर्चों पर अंकुश लगाते हुए फिजूलखर्ची को बंद करना चाहिए।उन्होंने कहा कि अगर कर्ज की यही रफ़्तार रही तो वह दिन दूर नही होगा जब प्रदेश पूरी तरह आर्थिक तौर पर गुलाम ही न बन जाये।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed