शिमला: नगर निगम की बैठक स्थगित, कांग्रेस पार्षदों ने लगाया अनदेखी का आरोप

शिमला: शिमला नगर निगम की मासिक बैठक में मंगलवार को कांग्रेस पार्षद शारदा चौहान ने नगर निगम पर उनके कार्य न करने और मनोनीत पार्षद से कार्य करवाने के आरोप लगाए। जिस पर भाजपा पार्षद भड़क गए और सदन में हंगामा शुरू कर दिया।  कांग्रेस के पार्षद सदन के बीच आ कर बैठ गए। कांग्रेस ने भाजपा शासित नगर निगम पर कांग्रेस के पार्षदों की अनदेखी के आरोप लगाए। सदन में करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। वहीं, हंगामे के बीच महापौर ने सदन स्थगित कर दिया।

समिट्री वार्ड से कांग्रेस पार्षद शारदा चौहान ने कहा कि वह पिछले काफी समय से वार्ड में कार्यों को लेकर प्रस्ताव दे रही हैं, लेकिन उनके द्वारा दिए जा रहे प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाते जबकि मनोनीत पार्षद से कार्य करवाए जा रहे हैं। नगर निगम उनके साथ भेदभाव कर रहा है जबकि वे चुनकर आए हैं। बावजूद इसके उनके कार्यों को तरजीह नहीं दी जाती है। उन्होंने साफ कर दिया कि यदि उनके साथ इस तरह का भेदभाव खत्म नहीं किया जाता है तो वो सदन में धरने में बैठी रहेंगी और सदन की कार्यवाही नहीं चलने देंगी।

नगर निगम महापौर सत्या कौंडल  ने कहा कि सरकार ने पार्षदों को मनोनीत किया है और उनका भी पूरा अधिकार है। वह कहीं भी कार्य करवा सकते हैं। कांग्रेस के पार्षद बेवजह आरोप लगा रहे हैं और सदन की कार्यवाही नहीं चलने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि माहौल शान्त के बाद ही सदन की कार्यवाही चलेगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *