सीएम जयराम ठाकुर एवं प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के सशक्त नेतृत्व में जीतेंगे चुनाव : जम्वाल

  • बोले, भाजपा चुनावों के लिए तैयार

  • विकास के मुद्दे पर जीतेंगे सभी चुनाव

शिमला : भाजपा हिमाचल की चुनावों को लेकर पीटरहॉफ शिमला में बैठक हुई। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सह प्रभारी संजय टंडन भी उपस्थित थे।
भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि आज हिमाचल में उपचुनाव घोषित हो गए हैं, भाजपा इस घोषणा का काफी लंबे समय से इंतज़ार कर रही थी। भाजपा इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जो पूरे समय काम करता है।

भाजपा इन उपचुनावों में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारी चुनाव समिति की बैठक होगी और हमारे सभी प्रत्याशियों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजें जाएंगे, केंद्रीय संसदीय बोर्ड प्रत्याशियों की घोषणा करेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण के अनेकों कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के सशक्त नेतृत्व में भाजपा मंडी लोक सभा, जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर एवं अर्की का उपचुनाव जीतेगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *