शिमला : हॉली लॉज पहुंचे प्रो. धूमल व अनुराग, पूर्व मुख्मंत्री वीरभद्र के निधन पर प्रकट की संवेदनाएं

शिमला: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके पिता पूर्व मुख्मंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल आज होली लॉज पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख जताया और उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य सिंह से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल व अनुराग ठाकुर विधानसभा के विशेष सत्र के लिए शिमला आये थे। विधानसभा के विशेष सत्र के बाद दोनों होली लॉज पहुंचे ओर करीब आधे घंटे तक होली लॉज में रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री रविन्द्र रवि भी उनके साथ थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *