हिमाचल: विधानसभा मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश विधानसभा मॉनसून सत्र के बाद आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि 10 दिन तक चले मानसून सत्र के दौरान विधानसभा के सदन में कुल 48 घंटे और 11 मिनट चर्चा हुई। इसके साथ ही छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह, मुख्य सचेतक रहे नरेंद्र बरागटा और अन्य पूर्व सदस्यों को सदन में श्रद्धांजलि दी गई।

परमार ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण जानमाल का नुकसान भी हुआ है। इन मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति उन्होंने संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

सत्र के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कुल दस बैठकें हुईं। इस दौरान सदन के सदस्यों का पूरा सहयोग मिला। इस दौरान 402 तारांकित और 184 अतारांकित प्रश्न पूछे गए। नियम 62 के तहत 1 प्रस्ताव चर्चा के  लिए लाया गया, जबकि नियम 61 के तहत 3, नियम 62 के तहत 13 और नियम 130 के तहत 6 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। नियम 101 के तहत 24 गैर सरकारी संकल्प लाए गए। नियम 324 के तहत 12 विषय लाए।

शुक्रवार को मानसून सत्र के समापन से सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *