शिमला: कांग्रेस सेवा दल ने निकाला तिरंगा मार्च, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

शिमला: कांग्रेस सेवा दल ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ शिमला में तिरंगा मार्च निकाला। चौड़ा मैदान में धरना-प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तिरंगा यात्रा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस के विधायक भी शामिल हुए। सेवा दल के उपाध्यक्ष संतराम धीमान ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ तिरंगा यात्रा का आगाज किया था। अंग्रेजों के अत्याचार को खत्म करने के लिए महात्मा गांधी ने मुहिम चलाई थी। उसी तर्ज पर सेवा दल ने भी आज मोदी सरकार के कुशासन व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ तिरंगा मार्च निकाला है। संतराम धीमान ने कहा कि देश आज महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। खाद्य वस्तुओं के दाम आए दिन बढ़ाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री देश को चलाने में असफल रहे हैं। उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए। जनता इनके कुशासन से दुःखी हो गई है, जिसके लिए कांग्रेस ने तिरंगा मार्च निकाला है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *