कुल्लू: भुंतर से लाहौल के लिए हवाई सेवा शुरू

लाहौल में पर्यटकों को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर तैयार, मौसम साफ होते ही हेलीकॉप्टर होगा रवाना

हिमाचल: प्रदेश के लाहौल जिले में बाढ़ आने से फंसे 221 लोगों को रेस्क्यू करने में मौसम के खराब होने के चलते दिक्कत आ रही है। शुक्रवार सुबह खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर लाहौल के लिए उड़ान नहीं भर सका है। सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी के सुंदरनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा की लाहौल में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा खराब मौसम के चलते रद्द करना पड़ा है। पर्यटकों को रेस्क्यू करने के लिए प्रदेश सरकार का नया हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ में तैयार है। मौसम साफ होते ही हेलीकॉप्टर रवाना हो जाएगा।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *