प्रोफेसर एसपी बंसल हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

हिमाचल:  हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के  प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल नए कुलपति होंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रो. सत प्रकाश बंसल की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। वर्तमान में प्रोफेसर एसपी बंसल तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बतौर कुलपति सेवाएं दे रहे हैं। जून 2021 में राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल को आगामी एक साल के लिए दोबारा से कुलपति नियुक्त किया था। 2020 में प्रोफेसर बंसल की नियुक्ति तकनीकी विश्वविद्यालय में बतौर कुलपति एक वर्ष के लिए की गई थी।

प्रो. बंसल आगामी पांच वर्षों तक अथवा 70 वर्ष आयु तक कुलपति के पद पर बने रहेंगे। 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *