शिमला : राजधानी से दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। लड़कियों के माता-पिता ने थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक उनका परिवार केंद्र सरकार की कॉलोनी में रहता है। दो दिन से उनकी दोनों लड़कियां गायब हैं। इनकी आयु 13 और 16 साल है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लड़कियों को तलाशने के लिए टीमें भेज दी हैं। एसपी ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है।