महिलाओं को महिला दिवस पर बस किराये और भोजन में विशेष छूट

“हुनर से रोजगार” के तहत हिमाचल पर्यटन विकास निगम देगा प्रशिक्षण

अंवतिका/शिमला: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम अपने होटलो में 18 वर्ष से अधिक आयु के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देगा। यह प्रशिक्षण मनाली के कुंजाम, शिमला के होटल हॉलीडे-होम, चायल के पैलेस होटल में दिया जाएगा। निगम की यह पहल केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम एवं योजना ‘हुनर से रोजगार तक’ के अंतर्गत की जा रही है। निगम के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आठवीं पास उम्मीदवारों के लिए बहु-व्यंजन बावर्ची का प्रशिक्षण कुंजाम मनाली तथा होटल हॉलीडे-होम शिमला में दिया जाएगा। दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए फूड एवं बेवरेज सर्विस का प्रशिक्षण पैलेस होटल चायल में होगा। स्नातक एवं डिप्लोमा धारक इस प्रशिक्षण के लिए पात्र नहीं होगें।

प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के प्रभावी एवं कुशल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए निगम ने प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाई है।

आवेदन पत्र और दिशा-निर्देश निगम की वैबसाईट  www.hptdc.in    से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *