भारतीय वन सेवा-2018 बैच के 82 प्रशिक्षु हिमाचल दौरे पर

अंबिका/शिमला: भारतीय वन सेवा 2018 बैच के 82 प्रशिक्षु जो इन दिनों देहरादून स्थित इन्दिरा गान्धी राष्ट्रीय वन अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं, हिमाचल दौरे पर हैं। यह प्रशिक्षु दो दलों में हिमाचल भ्रमण कर रहे हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वानिकी सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। एक दल के 42 प्रशिक्षुओं ने आज शिमला में वन विभाग के मुख्यालय में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) ने की। बैठक में डॉ. सविता प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्य प्राणी), आर. के सूद अति. प्रधान मुख्य अरण्यपाल, ए.के. लाल अति प्रधान मुख्य अरण्यपाल (परियोजना) तथा आर. के. गुप्ता मुख्य अरण्यपाल शिमला ने भी भाग लिया।

अजय कुमार ने प्रशिक्षुओं का हिमाचल आगमन पर स्वागत किया तथा कहा कि उन्होंने एक अच्छा कार्य क्षेत्र चुना है जिसमें प्रकृति के साथ रह कर पर्यावरण संरक्षण के कार्य में सहयोगी बनेंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। यह प्रक्षिकु 19 जून तक हिमाचल के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *