हैरिटेज वॉक के माध्यम से दी पर्यटकों को शिमला के धरोहर भवनों की जानकारी

  • स्कैंडल प्वाइंट से हैरिटेज वॉक रवाना

शिमला : अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के अंतिम दिन आज हैरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था प्रभा राजीव ने आज यहां स्कैंडल प्वाइंट से हैरिटेज वॉक को रवाना किया। इस वाॅक का आयोजन पर्यटन विभाग एवं टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेट होल्डर्ज ऐसोसिएशन द्वारा किया गया।

प्रभा राजीव ने इस अवसर पर कहा कि हैरिटेज वॉक का उद्देश्य पर्यटकों को शिमला के धरोहर भवनों की जानकारी प्रदान करना है। उन्हांने कहा कि यहां ऐतिहासिक गेयटी थिएटर, डाकघर एवं अन्य कई धरोहर भवन स्थित हैं। इनके संबंध में हैरिटेज वॉक के माध्यम से सभी को सारगर्भित जानकारी प्राप्त होगी। हैरिटेज वॉक में एपीजी विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के छात्रों, टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेट होल्डर्ज एसोसिएशन के सदस्यों एवं पर्यटकों ने भाग लिया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *