Himachal Pradesh Council for Science, Technology & Environment

बद्दी : उद्योगपतियों की एक दिवसीय कार्यशाला एवं सह संवाद 31 मई को

शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड (एचपीएसबीबी) भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से 31 मई, 2019 को प्रदेश के बड़े उद्योगपतियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला एवं सह संवाद का आयोजन होटल ले मेरिअट, बद्दी, जिला सोलन में किया जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आर.डी. धीमान मुख्यातिथि होंगे।

औद्योगिक संवाद एक सह जीविका सम्मेलन के रूप मे आयोजित किया जायेगा और इसमें जैव संसाधनों से संबंधित उद्योगपति भाग लेंगे, जिन्हें जैव विविधता के महत्व, घटकों के संरक्षण और सतत उपयोग के साथ-साथ जैव विविधिता अधिनियम, 2002 एवं लाभ सांझाकरण प्रावधानों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन और लोगों के उत्थान के लिए एक संभावित साधन के रूप में जैविक संसाधनों की क्षमता, गुंजाइश और महत्व को देखते हुए, वर्तमान ‘जैव-संसाधन सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। इन सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करने के लिए यह अनुमान लगाया गया है कि इस औद्योगिक वार्ता में जैव संसाधनों से संबंधित उद्योगों के लगभग 100 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव डी.सी. राणा की देखरेख में इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण चेन्नई एवं पूर्व डीजी एनबीपीजीआर के पूर्व अध्यक्ष पी.एल. गौतम तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रोफेसर पुष्पा कुमार लक्ष्मणन, सी.आई.आई के हिमाचल प्रदेश राज्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. डी.आर. नाग और हरीश अग्रवाल, सीआईआई हिमाचल प्रदेश राज्य परिषद के उपाध्यक्ष कर्नल शैलेश पाठक, भारतीय औषधी प्रणाली अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञ चंदन इस कार्यशाला में भाग लेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *