शिमला: 3 से 6 जून, 2019 तक आयोजित किए जाने वाले अन्तरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में भाग लेने वाले हिमाचली कलाकारों एवं मंच संचालकों की स्वर परीक्षा 30, 31 मई तथा 01 जून, 2019 को प्रातः 11.00 बजे से यहां उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।









