अनुराग 5 सालों से क्षेत्र की जनता से कटे रहे, आम मतदाताओं में इस बात का रोष : सुरेश चंदेल

शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने (शनिवार) आज राजीव भवन में प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि सत्ती ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अपशब्द कहे हैं। राठौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग सभ्य शालीनता की भाषा के लिए जाने जाते हैं लेकिन सतपाल सत्ती हताशा और निराशा के दौर से गुजर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा को अपनी हार दिख रही है इसलिए वे अपना आप खो बैठे हैं। चुनाव आयोग भी एक तरफा नियमों का पालन कर रहा है। अधिकारियों को संवैधानिक दायरे में रहकर काम करना चाहिए।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व में भाजपा अध्यक्ष रहे सुरेश चंदेल पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा में अब वह संवाद नहीं रहा और भाजपा देश के लोकतंत्र को लठ तंत्र बना रही है मतदाताओं और लोगों के मन में लोकतंत्र के खतरे में पड़ने की आशंका पैदा हो गई है। ई.वी.एम. पर देश के भीतर अविश्वास का भाव है वी.वी. पैट की संख्या ज्यादा बूथों में बढ़ाई जानी चाहिए। देश में आज तक के इतिहास में 45 सालों में बेरोजगारी का आंकड़ा सबसे ज्यादा पिछले 5 साल में बढ़ा है। सुरेश चंदेल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को आम किसान बागवान और बेरोजगारों के लिए अवसर देने की मंशा से बनाया गया दस्तावेज बताया।

सुरेश चंदेल ने हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर 5 सालों में क्षेत्र की जनता से कटे रहे और आम मतदाताओं में इस बात का रोष है और जनता ऐसे दुर्लभ नेताओं को चुनावों में जरूर सबक सिखाएगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *