कुल्लू: कालका में मिले निरमंड से गायब 5 नाबालिग

कुल्लू: जिला कुल्लू के उपमंडल आनी के निरमंड खंड से लापता 6 बच्चों की आखिरकार पता लग गया है. निरमंड पुलिस ने कालका से 4 लड़कों व 1 लड़की को ढूंढ लिया है। इन लोगों के साथ गायब 1 और लड़के की लोकेशन चंडीगढ़ में ट्रैक की गई है।

चंडीगढ़ में मौजूद लड़के को पुलिस की एक टीम उसे लेने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गई है और बाकी बचे 2 अन्य नाबालिग की भी तलाश की जा रही है। एसपी कुल्लू शालिनी ने बताया निरमंड से लापता 4 लड़कों व 1 लड़की की तलाश कर ली गई है और पुलिस टीम उन्हें लेकर निरमंड आ रही है। उनके साथ गए 1 लड़के की लोकेशन चंडीगढ़ में पाई गई है और उसे लेने भी पुलिस टीम रवाना हुई है। बाकी अन्य गायब 2 नाबालिग को भी जल्द तलाश लिया जाएगा।

गौर रहे कि जिला कुल्लू के निरमंड से 8 बच्चे बिना बताए अपने घर से गायब हो गए थे। जब इन बच्चों का कहीं पता नहीं चला तो बच्चों के परिजनों ने मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम उनकी मोबाइल की लोकेशन को तलाश रही थी और उनके दोस्तों से भी उनके बारे जानकारी ले रही थी। नाबालिग भी अन्य नंबर्स से अपने परिजनों से संपर्क कर रहे थे। जिसके आधार पर पुलिस उन तक पहुंचने में सफल हो गई।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *