पराला सब्जी एवं फल मंडी ठियोग में निर्माण को केंद्र से 59 करोड़ 25 लाख स्वीकृत : नरेश ठाकुर

किसानों से जुड़े नेता को बोर्ड का अध्यक्ष बनाने पर मुख्यमंत्री ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए किसानों के दर्द को समझा : संघ प्रधान भूपेन्द्र वर्मा

  • हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि मार्केटिंग बोर्ड एवं मण्डी समिति कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद

शिमला : किसान नेता बलदेव भण्डारी को हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि मार्केटिंग बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त करने पर हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि मार्केटिंग बोर्ड एवं मण्डी समिति कर्मचारी संघ, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करता है। यह जानकारी आज (सोमवार को) संघ के प्रधान भूपेन्द्र वर्मा व महासचिव जय प्रकाश शर्मा ने संयुक्त बयान में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े नेता को मार्केटिंग बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए किसानों के दर्द को समझा है।
भूपेन्द्र वर्मा व महासचिव जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि बलदेव भण्डारी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में किसानों-बागवानों के साथ-साथ मार्केटिंग बोर्ड व मण्डी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों के हित में कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि बलदेव भण्डारी की अध्यक्षता में मार्केटिंग बोर्ड अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ-साथ किसानों बागवानों के हित में निरन्तर कार्य करता रहेगा तथा न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे भारत वर्ष में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा।
संघ के मुख्य सलाहाकार प्रताप सिंह पठानिया, वरिष्ठ उपप्रधान देव राज ठाकुर, सोहन सिंह डोगरा तथा उप प्रधान हीरालाल नैयर, देवराज शुक्ला, कुलवन्त कंवर, संयुक्त सचिव गुलाब चन्द, प्रैस सचिव धरनीधर, कोषाध्यक्ष इन्द्र कुमार, बलबीर कपिल, सलाहाकार, कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार, अरविन्द शर्मा, मोहन लाल, पवर कुमार, संजीव कुमार, केशव राम शर्मा, कमला देवी, जयचन्द चन्देल व लायक राम वर्मा ने बलदेव भण्डारी के अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता जाहिर की है तथा मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *