हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र : सदन से विपक्ष का वॉकआउट

मॉनसून सत्र समाप्त, किन्नौर से कांग्रेसी विधायक नेगी सवाल न लगने पर भड़के

  • कांग्रेसी विधायक नेगी ने अध्यक्ष पर लगाए पक्षपात करने के आरोप

शिमला : विधानसभा मॉनसून सत्र के अंतिम दिन जिला किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी शुक्रवार को सदन में कोई भी सवाल न लगने पर भड़क गए। नेगी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष को बोलने नहीं दे रहे हैं। जगत सिंह नेगी ने सदन में जनजातीय क्षेत्रों से संबंधित 21 सवाल लगाए थे लेकिन उनमें से एक पर भी चर्चा नहीं हुई। उन्होंने अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सदन का आज अंतिम दिन है इसलिए विपक्ष चाहता है कि सत्र सौहार्द से खत्म हो। विपक्ष की तरफ से जो भी महत्वपूर्ण सवाल लगाए उन्हें अंत में लगाया गया, जिस पर चर्चा नहीं हो पाई। भविष्य में इस बात का ध्यान रखा जाए, इसके बाद माहौल शांत हुआ। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने कहा कि विपक्ष को सदन में अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया गया। अभी तक 7 बैठकें हुई हैं, जिनमें अधिकतर विपक्ष का एजेंडा ही रहा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *