‘द रिट्रीट’ में एट होम का आयोजन

शिमला: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज यहां ‘द रिट्रीट’ में शिमला शहर के संभ्रांत वर्ग के लिए ‘एट होम’ का आयोजन किया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री ने राज्य पर्यटन विभाग की ‘कॉफी टेबल बुक’ भेंट की।  पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन व परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, हि.प्र. उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल, सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायकगण, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरड़ी, सिविल, पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्यों सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *