इराक में मारे गए 39 भारतीयों में से 4 हिमाचल से

शिमला : राज्यसभा में विदेश मंत्री ने सुषमा स्वराज ने इराक के मोसुल में लापता हुए 39 भारतीय नागरिकों को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा कि उन सभी की मौत हो चुकी है।  इराक के मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों में चार हिमाचली भी शामिल हैं। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इसमें तीन जिला कांगड़ा और एक  मंडी जिला से हैं। इराक में मारे गए 39 भारतीयों में हिमाचल के चार लोगों के भी शामिल होने की जानकारी के बीच हिमाचल सरकार फिलहाल जानकारी जुटा रही है। हालांकि, पुलिस मुख्यालय को अब तक इस बारे में कोई सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि संसद में मंगलवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इनकी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने संसद में बताया कि मारे गए लोगों के डीएनए की जांच के बाद यह तय हो गया है कि इराक में कुल 39 भारतीय को मौत के घाट उतारा गया हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मोसुल में मारा गया एक युवक संदीप कुमार फतेहपुर धमेटा से हैं। इसके अलावा लंज के साथ लगती पंचायत भटहेड के कदरेटी गांव के इंद्रजीत भी इराक में साल 2014 से आईएसआईएस के आतंकियों के कब्जे में थे। वहीं एक अन्य मृतक युवक अमन कुमार धर्मशाला के पासू गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जाता है तीनों युवक वर्ष 2013 में इराक गए थे। वहीं, एक अन्य मृतक की जानकारी मंडी जिला के सुंदरनगर के हेमराज के रूप में मिल रही है।

जानकारी के अनुसार मंडी का हेमराज 2014 से इराक में लापता है। अभी तक हेमराज का कोई पता नहीं चल पाया है। जिला प्रशासन के पास भी इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है। अभी सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *