हिमाचल की आंचल भलैक बनी सेना में लेफ्टिनेंट

कुमारसैन : हिमाचल की आंचल भलैक सेना मे लेफ्टिनेंट बन गई हैं। हिमाचल के रामपुर बुशहर की कोटगढ़ उपतहसील के बाहली गांव की आंचल को चेन्नई मे पासिंग आउट परेड के बाद यह उपाधि मिली। ऑल इंडिया एग्जाम में आंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया था। आंचल कोटगढ़ क्षेत्र की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनी है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आंचल की प्रारंभिक शिक्षा मिशन स्कूल कोटगढ़ में हुई। आंचल के पिता SBI बैक कसुम्पटी में अधिकारी हैं तो वहीं माता अनीता भलैक गृहणी हैं। आंचल के भाई आतिश भलैक हिमाचल की रणजी टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं और अब एजी शिमला में सेवा दे रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *