हिमाचल सरकार से रोहतांग सुरंग के लम्बित मामलों को शीघ्र निपटाने का अनुरोध

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद रामस्वरूप शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार से प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहुल-स्पीती को समस्त देश से जोड़ने वाली रोहतांग टनल से सम्बंधित मामलों को शीघ्र निपटाने का अनुरोध किया है।  उन्होंने रोहतांग टनल के नार्थ-साऊथ पोर्टल का निरिक्षण करके यह कहा है कि प्रदेश सरकार के समक्ष पिछले कई वर्षों से इस टनल के कार्य निर्माण से सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण के मामले लटके हुए हैं जिसके कारण निर्माण कार्य में अनावश्यक विलम्ब हो रहा है।

आज यहाँ जारी एक प्रेस वक्तव्य में सांसद रामस्वरूप ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र लाहुल-स्पीती को समस्त वर्ष देश के अन्य भागों से जोड़ने वाली इस  टनल का कार्य  आगामी कुछ ही बरसों में पूरा होने वाला है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की दुलमुल नीति से इस टनल के पूरा होने में विलम्ब हो सकता है। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने मुख्यमंत्री वीरभद्रसिंह को पत्र लिख मामले की पूरी जानकारी दी है और उनसे इन मामलों को शीघ्र सुलझाने का अनुरोध किया है।  रोहतांग सुरंग का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपयी जी ने किया था।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *