हमीरपुर : उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर के परिसर में स्थित रेन शैल्टर को एक कैफेटेरिया के रूप में विकसित एवं संचालित करने के लिए इच्छुक एवं अनुभवी उद्यमियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किए गए हैं।
कैफेटेरिया को विकसित एवं संचालित करने से संबंधित नियमों एवं शर्तों की जानकारी प्राप्त करने के लिए उपायुक्त के सहायक आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।













