शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रदेश मामलों की प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने 2026 के प्रदेश में चार नगर निगमों के चुनावों के लिए तुंरत प्रभाव से प्रभारियों की नियुक्ति का अनुमोदन कर दिया है।
मंत्री रोहित ठाकुर को सोलन,विक्रमादित्य सिंह को मंडी,राजेश धर्माणी को पालमपुर व आर एस बाली को धर्मशाला का प्रभारी बनाया गया है।
प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए इन नेताओं से अपने अपने दायित्व को तुरंत प्रभाव से संभालने का आग्रह करते हुए समन्वय,संगठनात्मक मजबूती के साथ नगर निगम चुनावों में राष्ट्रीय भारतीय कांग्रेस को सफल बनाने को कहा