देश के मुख्य न्यायाधीश का राजभवन में स्वागत

भारत के मुख्य न्यायाधीश का राजभवन में स्वागत

भारत के मुख्य न्यायाधीश का राजभवन में स्वागत

शिमला: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर का आज राजभवन पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी अनिता ठाकुर व परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ थे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत व लेडी गर्वनर दर्शना देवी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश का राजभवन में स्वागत किया।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर, हि.प्र. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति राजीव शर्मा, न्यायमूर्ति धर्म चन्द चौधरी, न्यायमूर्ति त्रिलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति पी.एस. राणा, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति चन्द्र भूषण बारोवालिया, मुख्य सचिव वी.सी. फारका, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, पंजीयक (न्यायिक) चिनाग भानू प्रताप सिंह, राज्यपाल के सचिव पुष्पेन्द्र राजपूत व हि.प्र. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.डी.एन. बाजपेयी ने भी भारत के मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *