हिमाचल: विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे। पंचायत चुनाव को टालने का कोई इरादा नहीं है। नालागढ़ से कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह बाबा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने सदन में यह जानकारी दी। विधायक ने कहा था कि पंचायत स्तर पर सड़कों और स्कूलों को भारी नुकसान हुआ है। कई पोलिंग बूथ क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस साल के अंत में चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में क्या सरकार पंचायत चुनाव को स्थगित करने का विचार रखती है। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार का कोई विचार नहीं है।