शिमला: कांग्रेस की ‘वोट चोर कुर्सी छोड़’ अभियान की रैली में हंगामा…

शिमला: राजधानी शिमला में आयोजित वोट चोर, कुर्सी छोड़रैली में कांग्रेस कार्यकताओं ने भारी उत्साह दिखाया। लेकिन रैली के अलावा, कांग्रेस मुख्यालय में रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विक्रमादित्य सिंह के समर्थक आपस में नारेबाजी करते हुए भिड़ गए। दोनों गुट अपनेअपने नेता के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इस कारण कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अपना भाषण रोकना पड़ा। मंच पर बैठा पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं से बार-बार शांति बनाए रखने की अपील करता रहा, लेकिन कार्यकर्ता नारेबाजी में डटे रहे। सह प्रभारी चेतन चौहान के हस्तक्षेप के बाद कार्यकर्ताओं को समझाने के बाद नारेबाजी का माहौल थमा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed