हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में 19 अगस्त तक मौसम खराब…

हिमाचल: प्रदेश में अब मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में 17 अगस्त को मैदानी और माध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछेक स्थानों पर ही बारिश की संभावना जताई गई है। 18 अगस्त को मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों के बारिश हो सकती है। इस दौरान कांगड़ा जिला में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती हैं। प्रदेश में 19 अगस्त को मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कांगड़ा और मंडी जिला में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed