मण्डी: बेंगलुरु से दोस्त के माध्यम से भेजी आपदा प्रभावितों को सहायता राशि

मण्डी: मंडी जिला के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए दूरस्थ स्थानों से भी राहत राशि प्राप्त हो रही है। जम्मू के मूल निवासी एवं बेंगलुरु में रहने वाले सतिंदर गुप्ता ने अपने दोस्त के माध्यम से सराज क्षेत्र के आपदा प्रभावितों के लिए जिला रेडक्रास सोसायटी में सहयोग राशि भेजी। मंडी में रहने वाले उनके दोस्त सेवानिवृत्त अधिकारी सुभाष पाल राम ने तीन हजार रुपए की यह सहयोग राशि आज शुक्रवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार को प्रदान की। सुभाष पाल ने अपनी ओर से भी इस आपदा के प्रभावितों के लिए दो हजार रुपए की सहायता राशि भेंट की। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने इन दोनों का आभार व्यक्त किया।

बिलासपुर ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने आपदा राहत कोष के लिए  दिया 15 लाख रुपये का चेक

बिलासपुर ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने आपदा राहत कोष के लिए 15 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। यह राशि आपदा राहत में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बोले- इस नेक कार्य के लिए मैं बिलासपुर ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी के पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

हर प्रभावित तक राहत…

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में घर-गांव तक राहत सामग्री पहुंचाने का सेवा कार्य निरंतर जारी है। आज शुक्रवार को सराज क्षेत्र के जैंशला, सियाखड्ड और बजैल गांव में राजस्व विभाग के आपदा कर्मियों ने राहत राशि का वितरण किया। सहयोग के लिए सभी का आभार…*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण*

51 हजार रुपए की राहत राशि का चेक किया भेंट

करसोग: एसडीएम करसोग गौरव महाजन को आज प्रधान ग्राम पंचायत सोरसन स्तुति शर्मा और प्रधान पीएलबी स्पोर्ट्स क्लब सोरसन की ओर से संयुक्त रूप से आपदा प्रभावितों के लिए 51 हजार रुपए की राहत राशि का चेक भेंट किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता महेश राज, युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन ठाकुर, प्रधान रमेश कुमार, लव ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed