हिमाचल : डॉ. राजीव बिंदल तीसरी बार बनेंगे प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष
हिमाचल : डॉ. राजीव बिंदल तीसरी बार बनेंगे प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष
हिमाचल: प्रदेश भाजपा का डॉ. राजीव बिंदल को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। सोमवार को राजधानी शिमला के चक्कर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल में डॉ. बिंदल का इकलौता नामांकन पत्र ही दाखिल हुआ। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर व पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर की ओर से तीन अलग-अलग सेट देकर डॉ. बिंदल के नाम का अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव रखा गया। अब मंगलवार सुबह 11 बजे होटल पीटरहॉफ में डॉ. बिंदल को अध्यक्ष बनाने की केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह विधिवत घोषणा करेंगे। इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पद के लिए भी आठ नेताओं का चयन कर लिया गया है। सदस्य के आठ पदों के लिए भी आठ नामांकन ही हुए।