4 मई से  छोटे दुकानदार, रेहड़ी फडी लगाने वाले व्यक्ति, कामगार मजदूर का जीवन पटड़ी पर लाने की कवायद शुरू : डा. बिन्दल

राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दिवस को मनाया जायगा महापर्व के रूप में : बिंदल 

शिमला : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि श्री राम जन्म स्थान अयोध्या में 500 वर्षों के लंबे समय के संर्घष के बाद 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहें हैं। राम जन्म भूमि में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम हो रहा हैं। उन्होनें कहा कि समस्त देशवासियों व हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए यह आनंन्द का दिन हैं।

हमारे अराध्य श्री राम हज़ारों-हज़ारों बलिदानों के बाद अपने मूल स्थान पर स्थापित हो रहें हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के समस्त  कार्यकर्ता समस्त भाई-बहन जो राम भक्त विभिन्न कार्यक्रम बनाकर चले हैं जैसे अक्षत, यात्रा और घर-घर में अक्षत पहुंचाना। 22 तारीख को अपने आस-पड़ोस, गांव में मंदिरों में भजन, कीर्तन, यज्ञ, भण्डारा और लाइव टेलिकास्ट देखने का जो काम राम भक्त लोगों ने अपने हाथ में लिया हैं उसमें भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता तन,मन,धन से अपनी भूमिका निभाएंगे। 

डॉ राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि   हमसब लोग राम के साथ जुड़ें हैं और हम राम भक्तों का पूरी तरह सहयोग करें इस कार्यक्रम के समय भारतीय जनता पार्टी का न पटका न बैनर प्रयुक्त होगा। यह कार्यक्रम केवल राम भक्तों के बैनर के अंतर्गत होगा व  इसमें सहयोग करने का कार्य सभी कार्यकर्त्ता करें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed