शिमला: 25 अप्रैल को कांग्रेस निकालेगी कैंडल मार्च..

शिमला: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में,उनकी आत्मा शांति के लिये प्रदेश कांग्रेस कल 25 अप्रैल को शिमला में कैंडल मार्च का आयोजन करेगी। इस मार्च में प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल,सह प्रभारी चेतन चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य,विधायकगण,शिमला नगर निगम के महापौर उपमहापौर सहित सभी पार्षद,अग्रणी संगठनों के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
यह कैंडल मार्च सांय 6,30 बजे नाज शेरे पंजाब से शुरू होकर रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सम्पन्न होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से इस कैंडल मार्च में शामिल होने व दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये इस कैंडल मार्च में शामिल होने का आग्रह किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed