Himachal Budget: वित्तीय वर्ष 2025-26 में भरेंगे विभिन्न श्रेणियों के 25,000 पद
Himachal Budget: वित्तीय वर्ष 2025-26 में भरेंगे विभिन्न श्रेणियों के 25,000 पद
हिमाचल: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट में वित्तीय वर्ष 2025-26 में सभी श्रेणियों के 25,000 पद भरने की घोषणा की। महाविद्यालयों/विद्यालयों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1000 पद भरे जाएंगे। आयुष चिकित्सा अधिकारियों के 200, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों के 3, सोवा रिग्पा चिकित्सा अधिकारियों के 3, यूनानी चिकित्सा अधिकारियों के 2, आयुर्वैदिक फार्मेसी अधिकारियों के 52, लैब तकनीशियनों के 32, स्टाफ नर्सों के 33, ए.एन.एम. के 82, जे.ओ.ए.(आई.टी.) के 42 पदों को भरा जाएगा। पुलिस विभाग में पुलिस कांस्टेबलों 1000 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया वित्त वर्ष 2025-2026 में आरम्भ कर दी जाएगी। पुलिस कांस्टेबल की पदोन्नति से सम्बन्धित बी.-1 परीक्षा लगभग 500 पदों हेतु करवाई जाएगी। गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में होमगार्ड स्वयं सेवक ड्राईवरों के 113 पदों को आगामी वित्त वर्श में भरा जाएगा। पंचायत सचिवों के 853 पदों को सीधी भर्ती से व तकनीकी सहायकों के 219 पद भरे जाएगें। स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त 290 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा।