ताज़ा समाचार

रजनी पाटिल बोलीं- जल्द होगी पार्टी के सभी पदाधिकारियों ब्लॉक व जिला कार्यकारिणी की घोषणा

शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने कहा है कि प्रदेश में संगठन किसी भी प्रकार से पैरालाइज्ड नहीं है। पार्टी के सभी नेता पूरी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी के सभी पदाधिकारियों ब्लॉक व जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में रजनी पाटिल ने कहा कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी फिर से आलाकमान ने दी है। उन्होंने कहा इसका कारण यह है कि उन्होंने पहले भी प्रदेश में संगठन के लिये कार्य किया है और अब फिर से इसे और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि  उनका  यह पहला दौरा है। वह संगठन के सभी नेताओं के साथ संगठन को और अधिक मजबूती के लिए विचार विमर्श करने आई हैं।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और यही वजह है कि प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनी है।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ आज व कल बैठकों में आपसी विचार विमर्श किया जाना है।

————————

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर,हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा,सहकारी बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर,सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा,पार्टी नेता विनीत गौतम,महेश्वर चौहान पांडु,रूपेश कवंल,वेद प्रकाश ठाकुर,बलदेव ठाकुर,कवंर नरेंद्र सिंह,प्रेम कौशल, पूर्व विधायक अनिता वर्मा,सरोज शर्मा,शशि शर्मा,राजीव किमटा,सुरेश नागठा, विद्या सागर चौहान, उषा मेहता,रिपना क्लासिक,विनीता वर्मा,शशि जसी, संतोष ,प्रभा वर्मा,सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में रजनी पाटिल का फूलों के गुच्छे देकर स्वागत किया।

—————————

आज पहले सत्र में दोपहर में रजनी पाटिल ने  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सह प्रभारी विदित चौधरी,पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर,ठाकुर सिंह भरमौरी,गंगूराम मुसाफिर, कुलदीप कुमार,रामलाल ठाकुर,प्रकाश चौधरी व पार्टी के साथ बैठक की।

दूसरे सत्र में दोपहर बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,कर्नल धनीराम शांडिल,चंद्र कुमार,हर्षवर्धन चौहान,जगत सिंह नेगी,रोहित ठाकुर,अनिरुद्ध सिंह,राजेश धर्माणी, यादवेंद्र गोम्मा सहित भवानी पठानिया,रघुवीर बाली,केवल पठानिया ने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में रजनी पाटिल के साथ बैठक में भाग लिया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed