प्रो. धूमल ने दिया अमित शाह को हिमाचल आने का आमंत्रण

शिमला: नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की और पूर्वोतर में असाम में पहली बार भाजपा की सरकार बनाने व केरल व पश्चिम बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार के लिए उनके शानदार नेतृत्व के लिए बधाई दी और आगामी चुनावों के लिए शुभकामनाएं दी।राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने हिमाचल प्रदेश की राजनैतिक परिस्थितियों और भविष्य की चुनौतियों के मददेनज़र व्यापक चर्चा की और संगठन की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश के संगठनिक ढॉचे को सुदृढ़ करने के लिए विचार विमर्श किया।

प्रो. धूमल ने केन्द्रीय भाजपा सरकार द्वारा हिमाचल के विकास के लिए उपलब्ध करवाई जा रही आर्थिक सहायता के लिए भी धन्यवाद व्यक्त किया और केन्द्रीय भाजपा नेताओं के हिमाचल दौरे को लेकर भी विचार विमर्श किया और हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हिमाचल के विकास के लिए नीतियों के निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा की प्रो. धूमल ने भाजपा अध्यक्ष को आगामी चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत हिमाचल आने का आमंत्रण दिया जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकार किया और जल्दी ही हिमाचल दौरे के प्रति आशा व्यक्त की है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *