वी.सी. फारका मुख्य सचिव नियुक्त तो टी.जी. नेगी बने मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार

वी.सी. फारका मुख्य सचिव नियुक्त तो टी.जी. नेगी बने मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार

शिमला: प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विद्या चन्द्र फारका को तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, जनजातीय विकास तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

तो वहीं प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवा निवृत अधिकारी थुबदन गोमफेल नेगी को ‘को-टर्मिनस’ आधार पर 80,000 रुपये के निर्धारित वेतनमान पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के पद पर नियुक्त किया है। नेगी मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के रूप में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के सभी दायित्वों व कार्यों का निवर्हन करेंगे। इस संबंध में आज अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *